नरसिंहपुरमुख्य ख़बरें

55 साल पुरानी रंजिश में खूनी खेल: ट्रैक्टर से तीन बार टक्कर मारकर युवक की हत्या ?… देखें पूरे वीडियो

परिजनों ने लगाए संगीन आरोप, मामले की जांच जारी

नरसिंहपुर। ठेमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुराच बस स्टैंड पर  ट्रैक्टर की टक्कर से 48 वर्षीय लक्ष्मण पटेल की दर्दनाक मौत हो गई। इस मामले में मृतक के परिजनों ने इसे हादसा नहीं, बल्कि पुरानी रंजिश के चलते की गई हत्या करार दिया है।

मृतक के पिता पुहुप सिंह ने आरोप लगाया है कि गांव के ही राजेंद्र पटेल ने सोची-समझी साजिश के तहत ट्रैक्टर से उनके बेटे को करीब तीन बार जोरदार टक्कर मारी, जिससे उसकी जान चली गई।

परिजनों के मुताबिक, दोनों परिवारों के बीच पिछले 55 वर्षों से पुरानी रंजिश चली आ रही है। इस लंबे विवाद के चलते पहले भी दोनों पक्षों के बीच कई बार तनाव की स्थिति बनी और मामला न्यायालय तक भी पहुंच चुका है। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए मंगलवार रात इस वारदात को अंजाम दिया गया।

मृतक के बड़े भाई मूरत लोधी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद गंभीर रूप से घायल लक्ष्मण को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही ठेमी थाना पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की हर पहलू से जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button