देश

ब्रेकिंग : यशभारत के खुलासे के बाद सरकार हरकत में, 32 ट्रक चावल गायब होने के मामले में खाद्य मंत्री ने दिए जांच के निर्देश, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट नहीं तो नपेंगे अधिकारी और ट्रांसपोर्टर

कटनी, यशभारत। 32 ट्रक चावल गायब होने संबंधी यशभारत द्वारा किए गए खुलासे के बाद भोपाल तक हड़कंप की स्थिति है। सरकार हरकत में आ गई है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कटनी जिले में फोर्टीफाइड चावल के गुमशुदगी की जानकारी सामने आने के बाद प्रकरण की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए भोपाल से वरिष्ठ अधिकारियों का दल गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अपर मुख्य सचिव खाद्य के.सी. गुप्ता को सात दिवस के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा है। खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच निष्पक्षता और गंभीरता से की जाए, ताकि पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति सामने आ सके। जांच में यदि किसी अधिकारी, कर्मचारी या परिवहनकर्ता की लापरवाही अथवा संलिप्तता सामने आती है, तो उसके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जा सकेगी। फोर्टीफाइड चावल से भरे ट्रकों के गायब होने का मामला खाद्यान्न परिवहन व्यवस्था, निगरानी तंत्र और प्रशासनिक जवाबदेही से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। ऐसे में जांच के माध्यम से यह पता लगाया जाएगा कि परिवहन प्रक्रिया में कहां चूक हुई और जिम्मेदार लोगों की भूमिका क्या थी। उन्होंने कहा है कि सार्वजनिक वितरण एवं खाद्यान्न प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं में पारदर्शिता बनाए रखना और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग को रोकना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल है।768 512 22877219 thumbnail 16x9 raid on rice mill

768 512 22327326 thumbnail 16x9 bt aspera 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button