देश

कटाएघाट मेले का भव्य शुभारंभ आगाज

महापौर की अगुवाई में निकली शोभायात्रा

कटाएघाट मेले का भव्य शुभारंभ आगाज

महापौर की अगुवाई में निकली शोभायात्रा03 6

IMG 20261124 WA0080 IMG 20261124 WA0083

मधई मंदिर से कटाएघाट तक गूंजे बजरंगबली के जयकारे, ध्वज-पताका फहराकर विधि-विधान से हुई भगवान की स्थापना, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

कटनी,यशभारत। कार्तिक पूर्णिमा पर नगर की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक श्री बजरंग कटाएघाट मेले का मंगलवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ शुभारंभ हुआ। महापौर प्रीति संजीव सूरी की अगुवाई में मधई मंदिर से भगवान बजरंगबली की भव्य प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकाली गई। भजन मंडलियों, ध्वज-पताकाओं और श्रद्धालुओं के जयकारों से सजी शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कटाएघाट मंदिर पहुंची। यहां धार्मिक विधि-विधान के साथ भगवान बजरंगबली की स्थापना कर ध्वज-पताका फहराई गई।
शोभायात्रा प्रारंभ होने से पहले महापौर प्रीति संजीव सूरी ने जनप्रतिनिधियों के साथ मधई मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और नगरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद बजरंगबली की आरती कर शोभायात्रा रवाना की गई। सुभाष चौक, कपड़ा बाजार, सराफा बाजार, झंडा बाजार, सुक्खन चौक, शेर चौक और मिशन चौक से गुजरती शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में भी आरती के साथ श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
कटाएघाट मंदिर पहुंचने पर आरती, पूजन और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भगवान बजरंगबली की स्थापना की गई। इसके साथ ही पारंपरिक मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर धार्मिक आयोजन में सहभागिता की।
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य सुभाष साहू, डॉ. रमेश सोनी, सुरेंद्र गुप्ता, उमेंद्र अहिरवार, सुमन राजू माखीजा, पार्षद शशिकांत तिवारी, सीमा श्रीवास्तव, रेखा संजय तिवारी, वंदना राजकिशोर यादव, एल्डरमैन नरेश अग्रवाल, उपायुक्त शैलेश गुप्ता, प्रियंका झारिया, कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, सहायक यंत्री अनिल जायसवाल सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button