महापौर की पहल: संत कंवरराम वार्ड को मिली 24.35 लाख की सौगात
महिलाओं, बुजुर्गों और राहगीरों की सुविधा के लिए सार्वजनिक शौचालय कॉम्प्लेक्स का किया लोकार्पण,वार्डों में मूलभूत सुविधाओं पर फोकस

महापौर की पहल:
संत कंवरराम वार्ड को मिली 24.35 लाख की सौगात
महिलाओं, बुजुर्गों और राहगीरों की सुविधा के लिए सार्वजनिक शौचालय कॉम्प्लेक्स का किया लोकार्पण,वार्डों में मूलभूत सुविधाओं पर फोकस

कटनी,यशभारत। शहर के वार्डों में नागरिक सुविधाओं के विस्तार को लेकर महापौर प्रीति संजीव सूरी की पहल पर संत कंवरराम वार्ड में 24.35 लाख रुपये की लागत से निर्मित सार्वजनिक शौचालय कॉम्प्लेक्स जनता को समर्पित किया गया। महापौर ने लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को यह सुविधा उपलब्ध कराई। इससे लंबे समय से सार्वजनिक शौचालय की जरूरत महसूस कर रहे महिलाओं, बुजुर्गों और राहगीरों को राहत मिलेगी।
महापौर प्रीति सूरी ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में नागरिकों की जरूरत के मुताबिक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। विकास कार्यों का लाभ सीधे आम नागरिकों तक पहुंचे, इसी उद्देश्य से नगर निगम के माध्यम से जरूरी कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने स्वच्छता और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निगम की प्रतिबद्धता भी जताई। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद गोविंद चावला ने महापौर के प्रयासों की सराहना करते हुए वार्ड को महत्वपूर्ण सुविधा मिलने पर आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, उमेंद्र अहिरवार, पार्षद शकुंतला सोनी, एल्डरमैन नरेश अग्रवाल, चमनलाल आनंद, सौरभ अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।







