कटनी

रेल टै्रक पर आकर बंद हो गया ट्रक, ट्रेन ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, कटनी-बीना रेलमार्ग पर देवरी फाटक में घटना

कटनी, यशभारत। कटनी-बीना रेलमार्ग पर रीठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम देवरी में बीती शाम एक बड़ा रेल हादसा टल गया। देवरी रेलवे फाटक पर एक ट्रक के अचानक बंद हो जाने से अफरा तफरी मच गई लेकिन ट्रेन ड्राइवर और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया। जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम करीब 5 बजे जब रेलवे फाटक बंद होने का सायरन बजा, इसी दौरान ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचएच 1791 जल्दबाजी में फाटक पार करने की कोशिश में दोनों गेटों के बीच रेलवे ट्रैक पर आकर बंद हो गया। चालक द्वारा बार बार प्रयास करने के बावजूद ट्रक स्टार्ट नहीं हो सका। उधर दमोह की ओर से तेज रफ्तार में एक मालगाड़ी आ रही थी। ट्रैक पर खड़े ट्रक को देख मौके पर मौजूद लोगों में हडक़ंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए मालगाड़ी चालक ने तुरंत सतर्कता दिखाई और ट्रेन की रफ्तार धीमी कर दी वहीं गेटमैन और आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बंद पड़े ट्रक को पीछे से एक अन्य ट्रक की मदद से धक्का देकर रेलवे ट्रैक से बाहर किया। इसके बाद ही फाटक को पूरी तरह बंद किया गया और मालगाड़ी को सुरक्षित रवाना किया गया। इस पूरी घटना के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। अगर थोड़ी भी देर होतीए तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। यह घटना एक बार फिर सावधानी और सूझबूझ की अहमियत को दर्शाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button