कटनी

सड़क दुर्घटनाएं रोकने सिक्योरिटी लॉजिस्टिक्स जैसे डिस्प्ले बोर्ड लगेंगे हाईवे पर, एसपी ने एनएचएआई के अधिकारियों के साथ किया पीरबाबा बायपास का निरीक्षण

 

कटनी, यशभारत। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा, नेशनल हाईवे में हो रही दुर्घटनाओं को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पीरबाबा ओवर ब्रिज के पास कटनी अंदर आने प्रवेश मार्ग डायवर्सन प्वाइंट पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया कि जो सांकेतिक चिन्ह नष्ट हो गए हैं, उन्हें दोबारा लगाया जाए। दुर्घटनाएं रोकने सिक्योरिटी लॉजिस्टिक्स जैसे डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाए, जिससे कटनी शहर के अंदर प्रवेश करने वाले यात्रियों को दुविधा एवं भ्रम का सामना न करना पड़े। पीरबाबा बाईपास के पास जिन दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है, उन्हें भी हटाने की सख्त निर्देश पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए। झिंझरी चौकी एवं थाना यातायात प्रभारी को लगातार पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए एवं मौके पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक द्वारा टूटे हुए डायवर्जेंट पोल, लाइटों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। तेज गति से एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। जिसके तारतम्य में लगातार वाहन चेकिंग एवं चालानी कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button