कटनी

पॉक्सो मामलों में संवेदनशीलता और समयबद्ध कार्रवाई पर जोर, बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों को प्रक्रियागत जिम्मेदारियों की दी जानकारी

कटनी, यशभारत। पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में पीडि़त बच्चों को संवेदनशील वातावरण, समयबद्ध सहायता और कानून सम्मत न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष किशोर पुलिस इकाई में प्रशिक्षण सह गतिविधि सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, एएसपी कमल मौर्य के मार्गदर्शन तथा डीएसपी शिवा पाठक के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इसमें कटनी शहर अनुविभाग के विभिन्न थानों में पदस्थ बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को पॉक्सो मामलों की विवेचना में अधिनियम के विशेष प्रावधानों का पालन, निर्धारित समय.सीमा में कार्रवाईए पीड़ित बच्चे की गोपनीयता बनाए रखने और बाल हितैषी व्यवहार के संबंध में जानकारी दी गई। पीडि़त बच्चों को राहत एवं पुनर्वास उपलब्ध कराने के लिए पुलिस, बाल कल्याण समिति, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य विभागों के बीच प्रभावी समन्वय के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। चिकित्सा, परामर्श, संरक्षणए शिक्षा और मुआवजा जैसी सुविधाएं जरूरत के अनुसार समय पर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में आवाज जन कल्याण समिति के जिला समन्वयक देवेन्द्र गुप्ता, विशेष किशोर पुलिस इकाई प्रभारी फरजाना परवीन, देवकी नंदन परोहा, मुकेश पांडे, मयंक मिश्रा, कल्पना द्विवेदी, मनोज बासरकर और दुर्गा जायसवाल मौजूद रहे। संचालन देवेन्द्र गुप्ता ने किया।
्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button