देशमुख्य ख़बरेंविदेश

दो हाईस्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 39 लोगों की मौत की खबर ,एक ट्रेन ने दूसरी को पीछे से मारी टक्कर,

हादसे के बाद ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए।

दो हाईस्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 39 लोगों की मौत की खबर ,एक ट्रेन ने दूसरी को पीछे से मारी टक्कर,

स्पेन,यशभारत। बुधवार को ट्रेन हादसे की यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनें टकरा गईं। स्पेनिश मीडिया के मुताबिक, हादसे में 39 लोगों की मौत की खबर है।स्पेनिश अखबार एल पाइस के मुताबिक, एक ट्रेन ने दूसरी को पीछे से टक्कर मारी। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर इमरजेंसी मेडिकल टीमें पहुंची हैं।यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे हुई। हादसे के बाद राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी अंडालूसिया क्षेत्र से जोड़ने वाली रेल लाइन बंद कर दी गई।

 

हादसे के बाद लोगों ने घायलों को मलबे से निकालने में मदद की।

हादसे के बाद लोगों ने घायलों को मलबे से निकालने में मदद की।

हादसे के बाद ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए।

हादसे के बाद ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए।

ट्रेनों के टकराने के बाद उसका मलबा आस-पास फैला नजर आया।

ट्रेनों के टकराने के बाद उसका मलबा आस-पास फैला नजर आया।

हादसा टोलेडो प्रांत में लॉस येबेनेस और उर्दा कस्बों के बीच हुआ।

घायलों के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है

एक ट्रेन सुबह 8 बजे मैड्रिड से सेविल के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान दूसरी ट्रेन उससे टकरा गई।रेल नेटवर्क चलाने वाली कंपनी एडिफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी। स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने X पर लिखा कि ट्रेन हादसे की खबर सुनकर वे सदमे में हैं। राहत और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं और हादसे में प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं।टोलेडो के पास उर्दा शहर के मेयर मैनुअल गालान ने बताया कि बचाव दल ने उनसे घायलों के इलाज और देखभाल के लिए एक स्पोर्ट्स हॉल तैयार रखने को कहा है।

सिग्नल में खराबी थी या ड्राइवर की गलती इसकी भी जांच होगी

फिलहाल यह साफ नहीं है कि हादसा किस वजह से हुआ। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि ट्रेन समय पर क्यों नहीं रुकी। क्या सिग्नल सिस्टम में खराबी थी या ड्राइवर ब्रेक लगाने में चूक गया, इसकी भी जांच होगी।रिपोर्ट के मुताबिक, रेनफे ट्रेन का ड्राइवर अभी लापता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ट्रेन ड्राइवरों के संगठनों ने हादसे को असामान्य बताया है। जांच में यह भी देखा जाएगा कि टक्कर से पहले ये सिस्टम काम कर रहे थे या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button