देश

कोरम के अभाव में टली नगर निगम परिषद की बैठक, इंदौर प्रवास पर होने की वजह से नहीं पहुंची महापौर और आयुक्त

कटनी, यशभारत। नगरपालिक निगम कटनी का बहुप्रतीक्षित सामान्य सम्मिलन बुधवार (28 अक्टूबर) को बिना किसी चर्चा के पुनः स्थगित करना पड़ा। नगर निगम के लंबित विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर चर्चा के लिए आयोजित यह सम्मिलन कोरम (न्यूनतम आवश्यक उपस्थिति) पूरा न होने के कारण निगम अध्यक्ष द्वारा निरस्त कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि यह सामान्य सम्मिलन पूर्व में 14 अक्टूबर को आयोजित किया गया था। लेकिन उस दौरान पूरी बैठक पार्षदों के सवालों और प्रशासनिक अधिकारियों के जवाबों की भेंट चढ़ गई थी। सदन का पूरा समय प्रश्नोत्तर काल और आपसी बहस में ही निकल गया, जिसके चलते तय एजेंडे और शहर के मुख्य विकास मुद्दों पर चर्चा ही नहीं हो सकी थी।
एजेंडे के विषयों पर निर्णय न हो पाने के कारण ही निगम अध्यक्ष के निर्देश पर 28 अक्टूबर को दोपहर 2:00 बजे पुनः सामान्य सम्मिलन की तिथि तय की गई थी। निगम सचिव द्वारा जारी सूचना में यह साफ कर दिया गया था कि इस बार कोई नया विषय शामिल नहीं होगा और केवल 14 अक्टूबर के लंबित एजेंडे पर ही चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे। बुधवार दोपहर 2 बजे सम्मिलन हॉल में तैयारियों के बावजूद आवश्यक जनप्रतिनिधि और अधिकारी नहीं पहुंचे। महापौर प्रीति सूरी शहर से बाहर होने के कारण सम्मिलन में शामिल नहीं हो सकीं। शासकीय कार्य से शहर से बाहर रहने के कारण अनुपस्थित रहीं। कटनी नगर निगम के कुल 45 वार्डों में से केवल 15 से 16 पार्षद ही सदन पहुंचे।मनोनीत एल्डरमैन में से भी मात्र 2 सदस्य ही उपस्थित रहे। महापौर और आयुक्त की अनुपस्थिति के साथ-साथ पार्षदों की बेहद कम संख्या को देखते हुए निगम अध्यक्ष ने नियमों के तहत कोरम के अभाव में सम्मिलन को स्थगित करने का फैसला सुनाया। नगर पालिका निगम अधिनियम के तहत सदन में किसी भी प्रस्ताव को पारित करने या औपचारिक कार्यवाही चलाने के लिए कुल सदस्यों की न्यूनतम वैधानिक उपस्थिति (कोरम) अनिवार्य है। कोरम न होने पर सदन की कार्यवाही वैधानिक नहीं मानी जाती।IMG 20261023 191324 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button