
मुंबई, यशभारत। महाराष्ट्र में कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। चर्चा है कि जल्द ही उनके साथ दर्जनभर कांग्रेस विधायक भी पाला बदल सकते हैं जो चव्हाण के संपर्क में है। बता दें कि अशोक चव्हाण ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को भेजी चिट्ठी में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की सूचना दी है। चव्हाण ने विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दिया है।
समर्थक विधायकों संग बदल सकते हैं पाला
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को विधायक पद से इस्तीफा सौंपा। जिसे स्वीकार भी कर लिया गया है। सूत्रों की मानें तो बीजेपी उन्हें राज्यसभा भेज सकती है। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि चव्हाण दर्जनभर समर्थक विधायकों के साथ पाला बदलेंगे। इधर राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस ने इस मुद्दे पर कहा कि आगे-आगे देखिए होता है क्या।







