मुख्य ख़बरें

भाई ही निकला भाई का कातिल: हत्या कर रची थी झूठी कहानी, पुलिस ने किया खुलासा

सागर, यशभारत l क्षेत्र में घटी एक सनसनीखेज घटना का खुलासा करते हुए बीना पुलिस ने हत्या के आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर झूठी कहानी गढ़ी थी, लेकिन पुलिस की सख्त पूछताछ के सामने उसका झूठ टिक नहीं सका।

Screenshot 20261028 142242.WhatsApp

​थाना प्रभारी अनूप सिंह यादव ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 24 अक्टूबर को पंकज अहवाल ने थाने में सूचना दी थी कि उसका भाई नीरज अहवाल (जो अंडे का ठेला लगाता था) रात को घर के पास खून से लथपथ हालत में मिला है, जिससे उसकी मौत हो गई है।

शराब की लत और घरेलू विवाद बना वजह

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक नीरज शराब पीने का आदी था, जिसके चलते घर में अक्सर विवाद होता रहता था। घटना की रात भी इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आकर छोटे भाई पंकज अहवाल ने डंडे और मोगड़ी से पीट-पीटकर अपने ही भाई नीरज की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद उसने पुलिस को चकमा देने के लिए पूरी घटना को एक संदिग्ध हमले का रूप देने की कोशिश की थी।

पुलिस की सख्ती से खुला राज

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जब तकनीकी साक्ष्यों और फरियादी (पंकज) से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी पंकज अहवाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button