करवा चौथ पर मौसम डाल सकता है खलल, शाम 5:40 से 7 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त

चांद की राह तकेंगी सुहागिनें, भोपाल में रात 8:26 बजे चंद्रोदय की उम्मीद, करवा चौथ पर मौसम डाल सकता है खलल, शाम 5:40 से 7 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त
भोपाल यश भारत। पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं को इस बार चांद के दीदार के लिए बादलों से भी जूझना पड़ सकता है। भोपाल में रात 8:22 बजे चंद्रोदय का अनुमान है। हालांकि दिन में बारिश की संभावना और शाम को आसमान में बादलों की मौजूदगी चंद्र दर्शन का इंतजार बढ़ा सकती है।
करवा चौथ पर सुहागिनें सुबह से निर्जला व्रत रखकर शाम को विधि विधान से पूजा करेंगी। निर्धारित शुभ मुहूर्त शाम 5:40 से 7 बजे तक रहेगा। पूजा के बाद महिलाओं की निगाहें आसमान पर टिकेंगी। चंद्रमा के दर्शन अर्घ्य अर्पित करने और पति के हाथों जल ग्रहण करने के बाद व्रत खोला जाएगा।इस पर्व पर सोलह शृंगार पूजा की थाली छलनी और दीपक की परंपरा घर घर में उत्सव का माहौल बनाएगी। बाजारों में भी पर्व को लेकर रौनक रहने की उम्मीद है। मौसम की अनिश्चितता के बीच महिलाओं को चांद निकलने तक धैर्य रखना पड़ सकता है।







