भोपालमध्यप्रदेश

रेलवे स्टेशन के बाहर 700 किलो एनालॉग पनीर जब्त, कीमत करीब 2.5 लाख रुपए

दीपावली से पहले भोपाल में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रेलवे स्टेशन के बाहर 700 किलो एनालॉग पनीर जब्त, कीमत करीब 2.5 लाख रुपए

भोपाल यश भारत। दीपावली से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में भोपाल में देर रात करीब 2 बजे रेलवे स्टेशन के बाहर कार्रवाई करते हुए मुरैना से लाया गया 700 किलो से अधिक एनालॉग पनीर जब्त किया गया। जब्त पनीर की अनुमानित कीमत करीब 2.5 लाख रुपए बताई गई है। नियंत्रक मनोज पुष्प के मार्गदर्शन और कलेक्टर प्रियंक मिश्र के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने यह कार्रवाई की। अधिकारियों ने बिल्टी और बिल के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम  के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दीपावली के दौरान खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के मद्देनजर विभाग द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, मामले में कार्रवाई जारी है। त्योहार के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए विभाग की निगरानी बढ़ाई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button