भोपालमध्यप्रदेश
भाजपा ने मध्य प्रदेश राज्यसभा उप-चुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी के नाम पर लगाई मुहर

भाजपा ने मध्य प्रदेश राज्यसभा उप-चुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी के नाम पर लगाई मुहर
भोपाल, यश भारत: भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा उप-चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, मध्य प्रदेश से राज्यसभा उप-चुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी के नाम पर अपनी स्वीकृति प्रदान की गई है।
यह घोषणा 28 अक्टूबर को पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी एवं सांसद (राज्यसभा) तरुण चुग के हस्ताक्षर से जारी की गई।








