इंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप सिंह पुरी होंगे भाजपा के उम्मीदवार

मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप सिंह पुरी होंगे भाजपा के उम्मीदवार

केंद्रीय चुनाव समिति ने नाम पर लगाई मुहर

जबलपुर, यश भारत। मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने हरदीप सिंह पुरी के नाम पर मुहर लगाते हुए उन्हें मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। इस संबंध में भाजपा के केंद्रीय कार्यालय की ओर से 28 अक्टूबर 2026 को आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई।

भाजपा के केंद्रीय कार्यालय, नई दिल्ली से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव 2026 के लिए हरदीप सिंह पुरी के नाम को स्वीकृति प्रदान की है। पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग के हस्ताक्षर से यह घोषणा जारी की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button