नाबालिग के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो आया सामने, आरोपी पर मामला दर्ज

कटनी, यशभारत। बाकल थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिपरिया मोड़ पर मामूली विवाद को नाबालिग बालक के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने वीडियो सामने आया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिपरिया मोड़ पर मामूली बात को लेकर आरोपी अविनाश लोधी ने एक नाबालिग बालक को अपना निशाना बनाया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। हद तो तब हो गई जब अपनी जान की गुहार लगा रहे बच्चे को बचाने के लिए उसके परिजन बीच बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि आक्रोशित आरोपी ने नाबालिग के पिता और अन्य बीच बचाव करने आए परिजनों के साथ भी मारपीट की और उन्हें खुलेआम गंदी-गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त पक्ष की शिकायत और मिले साक्ष्यों के आधार पर बाकल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अविनाश लोधी के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया। बाकल थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।







