मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई पहल हाशिए से नेतृत्व तक अभियान शुरू

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई पहल हाशिए से नेतृत्व तक अभियान शुरू
भोपाल, यशभारत। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अल्पसंख्यक महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है। PROJECT M के तहत शुरू किए गए इस अभियान का नाम हाशिए से नेतृत्व तक रखा गया है।
अभियान का मुख्य उद्देश्य अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं को सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना है ताकि वे सक्रिय रूप से नेतृत्व की भूमिका निभा सकें मेरी भागीदारी मेरा नेतृत्व के संदेश के साथ यह पहल महिलाओं को अपनी आवाज मजबूत करने और सार्वजनिक जीवन में आगे आने के लिए प्रेरित करती है।
पार्टी नेताओं का मानना है कि लोकतंत्र में सभी वर्गों की समान भागीदारी जरूरी है और महिलाओं की सक्रिय भूमिका से संगठन और समाज दोनों को नई दिशा मिल सकती है। इस अभियान के माध्यम से कांग्रेस अल्पसंख्यक महिलाओं को मंच अवसर और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की दिशा में काम करने का दावा कर रही है।
आईए बदलें अपनी दुनिया के आह्वान के साथ यह अभियान सामाजिक बदलाव और प्रतिनिधित्व की नई सोच को सामने रखता है।







