जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

भारतीय बेटियों ने बढ़ाया देश का मान, हमारा हुआ विश्व कप

भारतीय बेटियों ने बढ़ाया देश का मान, हमारा हुआ विश्व कप

महिला क्रिकेट विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत ने 52 रन से हराकर रचा इतिहास

यश भारत, भोपाल।

नवी मुंबई के डी वाय पाटिल स्टेडियम में रविवार को खेला गया महिला क्रिकेट विश्व कप का फाइनल मुकाबला भारतीय क्रिकेट इतिहास के सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया। भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 52 से हराकर विश्व कप अपने नाम किया, और पूरे देश में जश्न का माहौल छा गया।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 298 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया

ओपनर स्मृति मंधाना और युवा खिलाड़ी शेफाली वर्मा ने तेज़ और आकर्षक पारी खेलकर टीम को मज़बूत शुरुआत दी। मिडिल ऑर्डर में दीप्ति वर्मा, कप्तान हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स ने जिम्मेदारी भरी बल्लेबाज़ी करते हुए रन जोड़े।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने भी जबरदस्त जुझारूपन दिखाया, लेकिन भारतीय गेंदबाज़ों की सधी हुई गेंदबाज़ी के सामने उनकी एक न चली। दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 246 रन पर ढेर हो गई। भारत की तरफ से शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, रेणुका ठाकुर, राधा, मनजोत राधा ठाकुर और अमनजोत कौर ने विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाज़ों पर दबाव बनाए रखा।

यह जीत भारत के लिए इसलिए भी ऐतिहासिक रही क्योंकि भारतीय महिला टीम दो बार पहले (2005 और 2017) फाइनल में पहुंची थी, लेकिन खिताब से चूक गई थी। इस बार खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से वह अधूरा सपना पूरा कर दिया।

टीम की जीत के बाद पूरे देश में उत्सव का माहौल है। सोशल मीडिया पर #BharatKiBetiyaan और #WorldCupChampions ट्रेंड करने लगे। प्रधानमंत्री और खेल मंत्री ने ट्वीट कर खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि “भारतीय बेटियों ने देश का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है।”

इस जीत के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने न केवल ट्रॉफी जीती, बल्कि यह साबित कर दिया कि मेहनत, आत्मविश्वास और जज़्बे से कोई भी लक्ष्य नामुमकिन नहीं। यह जीत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button