
केबिनेट ने 3 फीसदी डीए/डीआर वृद्धि को मंजूरी दी
जबलपुर यश भारत। बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता और मंहगाई राहत में तीन फीसदी के वृद्धि को मंजूरी दे दी। अब 63डीए हो गया है। उक्त महंगाई भत्ता और राहत 1जुलाई से देय होगी।
ज्ञात हो कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को विगत कई दिनों से डीए और राहत के घोषणा का इंतजार था। उन्हें उम्मीद थी कि दशहरा के पहले सरकार इसका भुगतान कर देती। लेकिन इसकी घोषणा नहीं होने से उन्हें निराशा हुई। बहरहाल दीपावली के पूर्व सरकार की इस घोषणा के बाद केन्द्र के करीब सवा करोड़ कर्मी और सेवानिवृतों ने राहत का अनुभव किया है।







