मुख्य ख़बरें

पत्थर दिल ‘अपनों’ की बेदर्दी: नाली में उतराता मिला मासूम, कौन है ज़िम्मेदार?

रीवा । गुढ़ नगर के वार्ड -12 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब नवजात का शव नाली के अंदर मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गुढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच शुरू की।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। नवजात का शव नाली में कैसे पहुंचा। उसे वहां किसने छोड़ा, यह अभी साफ नहीं है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि नवजात को वहां किसने छोड़ा और घटना के पीछे क्या परिस्थितियां थीं।

बताया जा रहा है कि पुलिस को नवजात का शव मिलने की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

फिलहाल नवजात की पहचान और शव मिलने की परिस्थितियों के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस की जांच के बाद ही इन बातों का पता चल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button