देशमुख्य ख़बरें

तमिल और अंग्रेजी की जगहों के नाम के बीच हिंदी भी लिखी गई थी, विवाद के बाद हटाए गए शब्द

हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने से विवाद, तमिलनाडु में दो अधिकारी निलंबित

तमिल और अंग्रेजी की जगहों के नाम के बीच हिंदी भी लिखी गई थी, विवाद के बाद हटाए गए शब्द

चेन्नई, यश भारत।। तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में राज्य राजमार्ग के एक नए दिशासूचक बोर्ड पर हिंदी में जगहों के नाम लिखे जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मामला सामने आने के बाद राज्य सरकार ने हाईवे विभाग के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया। सरकार ने इसे राज्य की दो-भाषा नीति का उल्लंघन बताया है। यह बोर्ड सात्तानकुलम-नाजरेथ स्टेट हाईवे-93 पर लगाया गया था। इसमें तिरुनेलवेली, आल्वारथिरुनगरी, तूतीकोरिन और तिरुचेंदूर सहित अन्य स्थानों के नाम तमिल और अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी लिखे गए थे। बोर्ड की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया।

राज्य सरकार के अनुसार हिंदी लिखे जाने के लिए जिम्मेदार हाईवे विभाग के एक सहायक मंडलीय अभियंता और एक सहायक अभियंता को निलंबित किया गया है। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू की गई है। सरकार ने कहा कि राज्य की नीति तमिल और अंग्रेजी के इस्तेमाल की है तथा इसका उल्लंघन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।विवाद सामने आने के बाद बोर्ड से हिंदी के शब्द हटा दिए गए और नया बोर्ड केवल तमिल तथा अंग्रेजी में लगाया गया। हाईवे एवं लघु बंदरगाह मंत्री आधव अर्जुन ने कहा कि राज्य सरकार दो-भाषा नीति को लेकर अपनी स्थिति पर कायम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button