भोपाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त , टीला जमालपुरा में किराये के मकान पर छापा, आकाश पासवान गिरफ्तार

भोपाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त
टीला जमालपुरा में किराये के मकान पर छापा, आकाश पासवान गिरफ्तार
भोपाल,यश भारत। राजधानी भोपाल में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टीला जमालपुरा इलाके में एक किराये के मकान पर छापा मारा। इस दौरान विभाग की टीम ने मौके से अंग्रेजी शराब की 40 पेटियां बरामद कीं। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब के साथ आकाश पासवान नामक आरोपी को हिरासत में लिया गया। आबकारी विभाग की अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। टीम ने किराये के मकान की तलाशी लेकर बड़ी मात्रा में शराब जब्त की। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद विभाग की टीम अब शराब के स्रोत और उसके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक सप्लाई किया जाना था। आबकारी विभाग आरोपी से पूछताछ कर अवैध शराब के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगा है। मामले में आगे की जांच जारी है।






