यशभारत ब्रेकिंग : विजय नगर स्थित ‘अमृत भंडार’ पर प्रशासन का छापा: खाद्य सामग्री के सैंपल लिए, देखे वीडियो ——

जबलपुर,यशभारत। आगामी त्योहारों को देखते हुए जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने मिलावटखोरी और अनियमितताओं पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में विजय नगर स्थित ‘अमृत भंडार’ में प्रशासनिक टीम द्वारा औचक निरीक्षण और जांच की कार्रवाई की गई। अधारताल एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में तहसीलदार रंजना यादव एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी की टीम ने प्रतिष्ठान में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान खाद्य सामग्री के नमूने (सैंपल) एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए।
इसके साथ ही, दुकान में इस्तेमाल हो रहे कमर्शियल सिलेंडरों की गहनता से जांच की गई। अधिकारियों को आशंका है कि कमर्शियल सिलेंडरों में घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रीफिलिंग की जा रही थी। मामले की सच्चाई जानने के लिए संबंधित गैस एजेंसी के कर्मचारियों को बुलाकर दुकान की मासिक सिलेंडर खपत का वेरिफिकेशन करवाया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट सामने आएगी।







