Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

तोपगाड़ी निर्माणी जबलपुर को हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

जबलपुर: रक्षा मंत्रालय के एडवांस्ड वेपन्स एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड की इकाई ‘तोपगाड़ी निर्माणी, जबलपुर’ (Gun Carriage Factory) को हिन्दी के प्रचार-प्रसार और राजभाषा के बेहतर कार्यान्वयन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा मुंबई में आयोजित छठे ‘अखिल भारतीय हिन्दी दिवस समारोह’ में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में तोपगाड़ी निर्माणी को यह सम्मान प्रदान किया गया।
 

लगातार दूसरी बार मिला सम्मान राजभाषा हिन्दी को बढ़ावा देने तथा कार्यालयीन कार्यों में इसके उपयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) जबलपुर के माध्यम से तोपगाड़ी निर्माणी को ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ में लगातार दूसरी बार इस अखिल भारतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
 

1981 से नराकास का दायित्व संभाल रही है निर्माणी उल्लेखनीय है कि नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), जबलपुर का सचिवालीय दायित्व वर्ष 1981 से तोपगाड़ी निर्माणी के पास ही है। वर्तमान में नराकास के अध्यक्ष श्री ऋतुराज द्विवेदी (मुख्य महाप्रबंधक) एवं सचिव श्री राहुल चौधरी (महाप्रबंधक) हैं।
 

गृह मंत्री की मौजूदगी में आयोजित समारोह में नराकास कार्यालय क्र. 01 की ओर से इस पुरस्कार को श्री राहुल चौधरी (महाप्रबंधक एवं सचिव नराकास) तथा श्रीमती पूर्णिमा पाण्डेय तिवारी (कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी एवं प्रभारी नराकास) ने ग्रहण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button