जबलपुर

नकाबपोशों बदमाश ने महिला पर किया चाकू से हमला ,बेलखाडू में वारदात

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जबलपुर, यश भारत. बेलखाडू के ग्राम रामबाग के पास बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार सुबह एक महिला पर चाकू से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से भाग निकले। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। कटंगी पुलिस ने बताया कि रामबाग निवासी अनीता बर्मन सुबह के वक्त कहीं जा रही थी। वह मुख्य मार्ग के पास पहुंची ही थी कि बाइक सवार नकाबपोश युवक उसके पास आकर रूके। पीछे बैठे युवक ने महिला से ग्राम नगना का मार्ग पूछा। महिला ने मार्ग बताया, तभी पीछे बैठे आरोपित ने चाकू निकाल और महिला पर वार कर दिया। खून से लथपथ महिला सड़क पर गिर गई। वारदात के बाद आरोपित भाग निकले। सूचना मिलते ही स्वजन मौके पर पहुंचे,जिसके बाद महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस आरोपितों का पता लगा रही है।

Rate this post

Related Articles

Back to top button