Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें
गरबा में सराबोर हुआ जबलपुर: ‘यशभारत ग्लोबल गरबा 2026’ का भव्य आयोजन

जबलपुर (यशभारत)। नवरात्रि के पावन पर्व और उत्सवी उमंग के बीच बड़ेरिया ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट का प्रांगण डांडिया की खनक और गरबा की ताल से गूंज उठा। बहुप्रतीक्षित ‘यशभारत ग्लोबल गरबा 2026’ का भव्य आयोजन देर रात तक पूरे उल्लास, उमंग और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान आयोजन स्थल पर उत्साह का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पूरा का पूरा ग्राउंड दर्शकों और प्रतिभागियों से खचाखच भरा रहा। महोत्सव की शुरुआत मां जगदम्बा की आराधना के साथ हुई, जिसके बाद पूरा परिसर पारंपरिक रोशनी, रंग-बिरंगे परिधानों और भक्तिमय संगीत के सुरों से सराबोर हो गया।








