कटनी

मिशन चौक में रावण दहन कार्यक्रम के बैनर को फाडे जाने को लेकर विवाद, बजरंग उत्सव समिति ने नगर निगम के सामने किया विरोध प्रदर्शन, सड़क जाम, आयुक्त ने जांच का दिया आश्वासन

कटनी, यशभारत। चौपाटी में आगामी 21 अक्टूबर को होने वाले रावण दहन कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के लिए मिशन चौक पर लगे बैनर को नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते द्वारा निकाले जाने के बाद बवाल हो गया। श्री बजरंग उत्सव समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने 8स घटना को लेकर नगर निगम के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दी। समिति की।मांग थी कि अतिक्रमण दस्ते नके अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल निलम्बित किया जाए। विरोध प्रदर्शन के बीच नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार द्वारा मामले की जांच कराकर दोषी अधिकारियों को  जाने के आश्वासन के बाद बजरंग उत्सव समिति ने धरना समाप्त कर दिया।
बताया जाता है कि मिशन चौक के पास लगे फ्लेक्स बैनर को फाड़े जाने से नाराज होकर बजरंग उत्सव समिति ने शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम के अतिक्रमण विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अधिकारी मनेंद्र सिंह के विरोध में मुर्दाबाद के नारे लगाए। इतना ही नहीं, प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर रास्ता जाम कर दिया, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ। प्रदर्शनकारियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
दरअसल, पूरा मामला कटनी के मिशन चौक के पास का है, जहां नवरात्र पर्व के अवसर पर फ्लेक्स-बैनर लगाए गए थे। आरोप है कि नगर निगम के अतिक्रमण विभाग के कर्मचारियों ने इन फ्लेक्स बैनर को फाड़ दिया। इस घटना से नाराज समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान अतिक्रमण विभाग के अधिकारी मनेंद्र सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि फ्लेक्स-बैनर फाड़े जाने के मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पूरे मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए और नगर निगम प्रशासन को इस संबंध में अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए। विरोध प्रदर्शन के दौरान नगर निगम कार्यालय के बाहर रास्ता जाम होने से यातायात प्रभावित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button