कटनी

मां वीरासन देवी मंदिर पहुंचे पुलिस कप्तान, पूजा अर्चना कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, सीसीटीवी से निगरानी, सिलौड़ी चौकी का निरीक्षण

कटनी, यशभारत। शारदेय नवरात्रि के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी सिलौड़ी में स्थित प्रसिद्ध मां वीरासन देवी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और माता रानी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। नवरात्रि पर्व के दौरान मां वीरासन देवी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सहायता और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। मंदिर दर्शन एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद एसपी ने चौकी सिलौड़ी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चौकी की व्यवस्थाओं और पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए। साथ ही ड्यूटी के दौरान अनुशासनए सतर्कता और तत्परता बनाए रखने पर जोर दिया। इस अवसर पर एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी, थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा महिमा रघुवंशी, चौकी प्रभारी सिलौड़ी अनिल पाण्डेय सहित पुलिस बल उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button