इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

दहलाने वाली घटना : कूड़ा उठाने वाले तीन लोगों पर होटल कर्मचारी ने खौलता पानी डाला, 2 की मौत

पुणे में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां कूड़ा उठाने गए तीन लोगों पर होटल के एक कर्मचारी ने खौलता हुआ पानी फेंक दिया। इसमें बुरी तरह से झुलसने पर दो लोगों की मौत हो गई है और एक शख्स गंभीर हाल में हॉस्पिटल में एडमिट है। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को अरेस्ट कर लिया है और होटल को सील करने की तैयारी भी की जा रही है।

 मामले का खुलासा एक पीड़ित की मौत के बाद हुआ है। वारदात पुणे के सासवड इलाके में हुई है। होटल संचालक नीलेश उर्फ पप्पू जगताप के खिलाफ भी केस दर्ज करने की मांग की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button