कटनी

पन्ना के देवेंद्रनगर बांध में प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 2 युवकों की मौत, 3 की हालत गंभीर, मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित करने पानी में उतरे थे पांच युवक, संतुलन बिगड़ने से गहरे पानी में डूबे

  1. देवेंद्रनगर, पन्ना, यशभारत। दशहरे के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान देवेंद्रनगर बांध में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मूर्ति विसर्जन के दौरान पांच लोग पानी में डूब गए, जिनमें दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दशहरे के अगले दिन सुबह से ही देवेंद्रनगर बांध में आसपास के गांवों और नगर की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब 3 बजे सलेहा रोड, देवेंद्रनगर की मूर्ति के विसर्जन के समय अचानक पांच लोगों के डूबने की खबर सामने आई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन और मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन मूर्ति के नीचे दबे दो लोगों को बचाया नहीं जा सका। मृतकों की पहचान आयुष अग्रवाल और कृष्ण सोनी के रूप में हुई है। हादसे के बाद पांचों लोगों को देवेंद्रनगर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को बेहतर इलाज के लिए पन्ना रेफर किया गया। दशहरे के उल्लास के बीच हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। जिन घरों में त्योहार की खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।IMG 20261021 WA0065

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button