जबलपुर-भोपाल-इंदौर औद्योगिक कॉरिडोर की सौगात: कैट टीम ने मंत्री राकेश सिंह का जताया आभार

जबलपुर: मध्य प्रदेश के आर्थिक और व्यावसायिक परिदृश्य को नई ऊंचाइयां देने वाले बहुप्रतीक्षित 550 किलोमीटर लंबे जबलपुर-भोपाल-इंदौर औद्योगिक कॉरिडोर की स्वीकृति मिलने से व्यापारिक जगत में भारी उत्साह है। इस ऐतिहासिक सौगात के मिलने पर कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) जबलपुर टीम ने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के सिविल लाइंस स्थित निज निवास पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस विशेष अवसर पर कैट टीम जबलपुर के जिला अध्यक्ष राजीव बड़ेरिया, महामंत्री जितेंद्र पचौरी, संभाग अध्यक्ष दीपक सेठी, संदेश जैन, राजा सराफ, रोहित खटवानी, महिला विंग प्रभारी सीमा सिंह चौहान, संजय चड्ढा, राजा नागदेव, पिंकी जैन, प्रवीण गुलाटी, निखिल पहवा, मनोज जसाठी, तरुण अग्रवाल, आशीष इंदुराख्या, अरुण निखरा, कल्लू चिरोलिया, विवेक गोस्वामी, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, संदीप भूरा, राजपाल बजाज, मेवा लाल चिरोलिया, ओम प्रकाश अग्रवाल, संजय जैन और नम्रता भाटिया समेत बड़ी संख्या में व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।
कैट टीम ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के प्रति कृतज्ञता जताते हुए कहा कि यह औद्योगिक कॉरिडोर मध्य प्रदेश के औद्योगिक विकास, व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार, नए निवेश और रोजगार के अवसरों के सृजन में मील का पत्थर साबित होगा। इससे पूरे क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और स्थानीय व्यापार को नई दिशा मिलेगी।






