जबलपुरराज्य

जबलपुर सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के समाधान में पूरे प्रदेश में बना नंबर वन

जबलपुर,यश भारत । नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के मामले में जबलपुर ने एक बार फिर मध्य प्रदेश में बाजी मार ली है। सितंबर माह की प्रशासनिक ग्रेडिंग में जबलपुर जिले ने प्रथम समूह के ‘ए’ रेटिंग वाले जिलों में पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।  लोक सेवा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, जबलपुर ने 88.46 वेटेज अंक प्राप्त कर यह शीर्ष स्थान अपने नाम किया है। इस अवधि में जिले को सीएम हेल्पलाइन के जरिए कुल 14,148 शिकायतें मिली थीं, जिनमें से 88 प्रतिशत से अधिक मामलों का संतोषजनक निराकरण किया गया। खास बात यह है कि आवेदकों की संतुष्टि और 50 दिन से अधिक समय से लंबित मामलों के निस्तारण में जिले का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। इस रैंकिंग में दतिया जिला 88.15 अंकों के साथ दूसरे और उज्जैन जिला 86.41 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

कलेक्टर ने टीम को दी बधाई

इस शानदार उपलब्धि पर जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने अधिकारियों से अपील की है कि वे जनहित के मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और भविष्य में भी इसी निष्ठा के साथ जनता की समस्याओं का समाधान जारी रखें, ताकि यह सिलसिला बरकरार रह सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button