कला और संस्कृति के क्षेत्र में योगदान के लिए हरिओम जटिया सम्मानित स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय अवार्ड 2025 26 से हुए अलंकृत

कला और संस्कृति के क्षेत्र में योगदान के लिए हरिओम जटिया सम्मानित
स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय अवार्ड 2025 26 से हुए अलंकृत
भोपाल यश भारत। हिन्दुस्थान आर्ट एंड म्यूजिक सोसाइटी द्वारा रविन्द्र भवन के अंजनी सभागार में आयोजित भारत संस्कृति यात्रा कार्यक्रम के अंतिम दिन भव्य सम्मान समारोह संपन्न हुआ। संस्कृति संचालनालय मध्यप्रदेश के सहयोग से आयोजित इस समारोह में कला और संस्कृति के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए हरिओम जटिया को स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय अवार्ड 2025-26 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके लंबे समय से कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति समर्पण का प्रतीक माना गया।समारोह में हिन्दुस्थान आर्ट एंड म्यूजिक सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अशुतोष शर्मा, सचिव प्रोसेनजीत पोद्दार, संयोजक बलवंत पुराणिक और समन्वयक डॉ. अखिलेश खंडेलवाल सहित अनेक कला साधक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उदय प्रताप सिंह, विश्वास कैलाश सारंग, धर्मेन्द्र सिंह लोधी, डॉ. विकास दवे एवं प्रकाश सिंह ठाकुर की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। सम्मान समारोह से पूर्व शास्त्रीय संगीत, लोकधुनों एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों को उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा। आयोजन में कला, संस्कृति और भारतीय परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश भी दिया गया।







