बड़ा हादसा: नदी के गहरे पानी में समा गए 2 किशोर : मौत, गोताखोरों द्वारा किए गए रेस्क्यू , क्षेत्र में हड़कंप

सागर, यशभारत ।सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र के चौका इलाके में बेबस नदी पर हुए दर्दनाक हादसे में दो किशोरों की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान पीयूष रैकवार (14) पुत्र राजकुमार रैकवार, निवासी वार्ड क्रमांक 10, सिविल लाइन बंडा और कृष्णकांत उर्फ कान्हा जोगी (15) पुत्र गुलाब जोगी, निवासी जुगयाना मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 10, बंडा के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चार किशोर साइकिल से बेबस नदी देखने गए थे, इसी दौरान गहरे पानी में जाने से दो किशोर नदी में डूब गए। साथ गए अन्य बच्चों ने तुरंत पुलिस को इस घटना की सूचना दी, जिसके बाद प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों किशोरों के शवों को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इस हृदय विदारक घटना के बाद से बंडा शहर और दोनों पीड़ित परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।







