जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

मां नर्मदा को प्रणाम कर संभाली जिले की कमान

नवागत कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने लिया पदभार

जबलपुर यश भारत। गुरुवार को जबलपुर के नए कलेक्टर अरुण कुमार ने कलेक्टरेट कार्यालय पहुंचकर आधिकारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने से पूर्व उन्होंने गौरीघाट पहुंचकर मां नर्मदा के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। पदभार ग्रहण के पश्चात अनौपचारिक चर्चा के दौरान उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को साझा करते हुए बताया कि उनका मुख्य फोकस अधिक से अधिक रोजगार सृजित करने पर होगा, जिससे स्थानीय युवाओं को बेहतर अवसर मिल सकें। इसके साथ ही, उन्होंने जबलपुर के प्रमुख डिफेंस और रेलवे सेक्टर में रोजगार की नई संभावनाएं तलाशने की बात कही। आगामी नवरात्र और दशहरा पर्व को लेकर उन्होंने नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए प्रशासनिक टीम के साथ मिलकर सुव्यवस्थित तैयारियां सुनिश्चित करने पर जोर दिया। कलेक्टर ने शहर के चहुंमुखी विकास के लिए ‘टीम वर्क’ की भावना के साथ काम करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button