Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें
विकल्प रंजन शुक्ला का निधन

जबलपुर। जबलपुर निवासी भारतीय सूचना सेवा (IIS) के वरिष्ठ अधिकारी और आकाशवाणी रायपुर के समाचार संपादक विकल्प रंजन शुक्ल का शनिवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित नारायणी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से असामयिक निधन हो गया. वे लंबे समय से इलेक्ट्रॉनिक और सरकारी मीडिया में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे. उनके अचानक चले जाने से रायपुर के पूरे मीडिया और साहित्यिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई. विकल्प रंजन शुक्ल ने अपने करियर में पत्रकारिता और जनसंचार के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया. उन्होंने दूरदर्शन और आकाशवाणी में समाचार संपादक के रूप में दीर्घकालिक सेवाएं दीं. इसके अलावा वे भारत सरकार की नोडल एजेंसी ‘प्रेस इंफोर्मेशन ब्यूरो’ (PIB) में भी अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके थे. अंतिम संस्कार रविवार को रायपुर में किया गया.







