हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने मॉक ड्रिल , एनडीआरएफ, एसडीईआरएफ और होमगार्ड ने दिखाया रेस्क्यू, अग्निशमन व मेडिकल रिस्पांस का अभ्यास

हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने मॉक ड्रिल
एनडीआरएफ, एसडीईआरएफ और होमगार्ड ने दिखाया रेस्क्यू, अग्निशमन व मेडिकल रिस्पांस का अभ्यास
भोपाल, यश भारत। शहर में हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने और आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए एनडीआरएफ, एसडीईआरएफ और होमगार्ड की संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित की गई। लाल परेड ग्राउंड के सामने स्थित रुस्तम जी आवास परिसर में हुए इस अभ्यास में विभिन्न आपात परिस्थितियों से निपटने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया।
मॉक ड्रिल के दौरान बहुमंजिला इमारतों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने, आग पर काबू पाने और घायलों को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास किया गया। राहत एवं बचाव दलों ने आपसी समन्वय के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देने की प्रक्रिया प्रदर्शित की। अभ्यास में अग्निशमन, चिकित्सा सहायता और बचाव कार्यों से जुड़ी व्यवस्थाओं को परखा गया। अधिकारियों ने बताया कि यह पूर्व निर्धारित प्रशिक्षण अभ्यास था। इसका मुख्य उद्देश्य आपदा के समय विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना, त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना और राहत-बचाव कार्यों की तैयारियों को मजबूत बनाना है।







