Top-5इंदौरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरेंराज्य

तीन साल बाद फिर रोहित के हाथों में मुंबई इंडियंस की कमान

जबलपुर ,यशभारत

जबलपुर ,यशभारत ।  आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला लेते हुए रोहित शर्मा को एक बार फिर टीम की कप्तानी सौंप दी है। 27 नवंबर को शाम 5 बजकर 45 मिनट पर फ्रेंचाइजी ने इसकी घोषणा की। रोहित जर्सी नंबर 45 पहनते हैं। उनके नेतृत्व में टीम अपने ऐतिहासिक 20वें आईपीएल सीजन में मैदान पर उतरेगी। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच आईपीएल खिताब जीते हैं। 2024 सीजन से पहले उनसे कप्तानी लेकर हार्दिक पांड्या को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। हार्दिक की कप्तानी में टीम 2024 में दसवें, 2025 में चौथे और 2026 में नौवें स्थान पर रही। इस बीच फ्रेंचाइजी ने हार्दिक को पंजाब किंग्स के साथ ट्रेड कर दिया और बदले में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को टीम में शामिल किया।रोहित के सामने कप्तानी के लिए जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे नाम भी चर्चा में थे। हालांकि टीम प्रबंधन ने अनुभवी रोहित पर भरोसा जताया। आईपीएल 2027 में उनके साथ पूर्व साथी कीरोन पोलार्ड मुख्य कोच की भूमिका निभाएंगे।मुंबई इंडियंस ने मिनी ऑक्शन से पहले 16 खिलाड़ियों को टीम में बरकरार रखा है। इनमें रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, अर्शदीप सिंह और शार्दुल ठाकुर प्रमुख हैं। 16 दिसंबर को गोवा में होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले कप्तानी की घोषणा ने टीम के प्रशंसकों में नया उत्साह पैदा कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button