Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

एफआईआर खारिज करने के बदले एक लाख की रिश्वत मांग रहा था प्रधान आरक्षक, 50 हजार लेते लोकायुक्त ने दबोचा

थाने के बाहर बैंक ऑफ इंडिया के सामने हुई कार्रवाई, ममेरे भाई के जरिए मांगी थी घूस

 

जबलपुर/छिंदवाड़ा, यश भारत। एफआईआर खारिज करने के बदले एक लाख रुपये की रिश्वत मांगना दमुआ थाने के प्रधान आरक्षक को भारी पड़ गया। लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक धर्मदास यादव को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ने यह रकम आवेदक के ममेरे भाई के माध्यम से मांगी थी।जानकारी के अनुसार आवेदक शारूख खान के खिलाफ उसके मामा शहीद अंसारी ने दमुआ थाने में धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े की एफआईआर दर्ज कराई थी। इसी मामले में खारिजी लगाने के बदले प्रधान आरक्षक धर्मदास यादव ने शारूख के ममेरे भाई दानिश अंसारी के जरिए एक लाख रुपये की मांग की थी।

रिश्वत की मांग से परेशान होकर आवेदक ने लोकायुक्त में शिकायत की। शिकायत का सत्यापन कराने के बाद शनिवार 28 नवंबर को ट्रैप की योजना बनाई गई। तय योजना के मुताबिक जैसे ही प्रधान आरक्षक ने बैंक ऑफ इंडिया के सामने, दमुआ थाने के बाहर 50 हजार रुपये लिए, लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लियाआरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7, 13(1)(बी) और 13(2) के तहत कार्रवाई की जा रही है। ट्रैप दल में उप पुलिस अधीक्षक रेखा प्रजापति, निरीक्षक राहुल गजभिए, निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया सहित लोकायुक्त जबलपुर की टीम शामिल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button