भोपाल के VIP रोड पर स्कूल बस का भीषण हादसा रेलिंग पर चढ़ी लिटिल एंजेल स्कूल की बस, कई बच्चे और शिक्षिका घायल, आधा दर्जन एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

भोपाल के VIP रोड पर स्कूल बस का भीषण हादसा
रेलिंग पर चढ़ी लिटिल एंजेल स्कूल की बस, कई बच्चे और शिक्षिका घायल, आधा दर्जन एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
भोपाल,यश भारत। राजधानी भोपाल के वीआईपी रोड पर शनिवार को लिटिल एंजेल स्कूल की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि स्कूल बस सड़क किनारे लगी रेलिंग के ऊपर चढ़ गई। दुर्घटना में बस में सवार कई स्कूली बच्चों और एक शिक्षिका के घायल होने की खबर है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल बच्चों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए करीब आधा दर्जन एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। फिलहाल हादसे के कारणों और घायलों की वास्तविक संख्या को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस दुर्घटना की जांच में जुटी है।






