मध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

विंध्य में गरजे सीएम मोहन यादव: राहुल गांधी और कांग्रेस पर बोला सीधा हमला, राम मंदिर व कश्मीर मुद्दे पर घेरा

रीवा। रीवा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंच से सबसे पहले तो रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा को लेकर मजाकिया अंदाज में चुटकी ली। सीएम ने कहा- क्या भाषण देते हैं जनार्दन जी। कभी माहौल बनाना हो तो जनार्दन जी को खड़ा कर दो। जनार्दन जी एक-47 की गोलियों की तरह है।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने हंसते हुए कहा कि कभी-कभी जनार्दन जी थोड़ा हिट विकेट भी हो जाते हैं। हालांकि, क्रिकेट में यह सब चलता रहता है। इस दौरान मंच पर मौजूद लोग भी मुस्कुराने लगे। सीएम मोहन यादव ने कहा कि जो समय चल रहा है। उसमें दुनिया आज भारत की तरफ देख रही है। भारत के नेतृत्व में दुनियासभी उलझे प्रश्नों के उत्तर ढूंढना चाहती है।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश भी आगे बढ़ रहा है। लेकिन अगर कोई है, जिसकी छाती पे सांप लौटता है तो वो कांग्रेस और राहुल गांधी। पता नहीं इस परिवार में क्या दिक्कत है।

उन्होंने कहा कि विंध्यवासियों इस चीज को मत भूलना कि यह विंध्य और चित्रकूट भगवान राम की भी धरती है। जहां कभी भगवान राम ने अपने वनवास के 11 वर्ष बिताएं। इसी कांग्रेस ने भगवान राम के मंदिर बनने में तमाम तरह की अड़चनें पैदा की। उनके अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह खड़े किए। कश्मीर की समस्या आज इसी पार्टी की दी हुई है। जिसे जनता अच्छी तरह जानती है।

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने रजिस्ट्री योजना का जिक्र करते हुए कहा- प्रदेश सरकार की यह पहल ग्रामीण परिवारों के लिए बेहद जरूरी है। इस योजना के माध्यम से उन परिवारों को उनकी संपत्ति का कानूनी मालिकाना हक दिलाने का काम किया जा रहा है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश में इस अभियान के तहत 27 लाख से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी होना इस बात का प्रमाण है कि योजना का लाभ बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवारों तक पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा- यह केवल रजिस्ट्री कराने की योजना नही, बल्कि ग्रामीण परिवारों को सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक मजबूती देने का अभियान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button