Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

रांझी में 31 वर्षों से विराज रही मनोकामना वाली महाकाली, दर्शन के लिए उमड़ते हैं भक्त

बच्चों के खेल-खेल में शुरू हुआ आयोजन आज बना आस्था का बड़ा केंद्र, चार साल से प्रतिमा की बुकिंग बंद

बच्चों के खेल-खेल में शुरू हुआ आयोजन आज बना आस्था का बड़ा केंद्र, चार साल से प्रतिमा की बुकिंग बंद

जबलपुर, यश भारत। रांझी क्षेत्र में मनोकामना वाली महाकाली की स्थापना के साथ नवरात्रि का उत्साह बढ़ गया है। यहां पिछले 31 वर्षों से लगातार माता की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। खास बात यह है कि कभी बच्चों द्वारा खेल-खेल में बनाई गई प्रतिमा से शुरू हुआ यह आयोजन आज विशाल धार्मिक आयोजन का रूप ले चुका है। माता के दर्शन और मनोकामना पूर्ति की आस्था के चलते शहर के साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।

मान्यता है कि मां महाकाली के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई मनोकामना पूरी होती है। मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालु दोबारा माता के दर्शन करने पहुंचते हैं और पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं। माता की प्रतिमा को लेकर भक्तों में इतनी श्रद्धा है कि कई श्रद्धालु वर्षों पहले ही बुकिंग करा चुके हैं। हालांकि, समिति ने पिछले चार वर्षों से प्रतिमा की बुकिंग बंद कर दी है। समिति के संस्थापक ने बताया कि यह आयोजन लगातार 31 वर्षों से किया जा रहा है। समय के साथ आयोजन की लोकप्रियता बढ़ी है और बड़ी संख्या में भक्त माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल पर स्वयंसेवकों की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का इंतजाम किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button