सूने मकान का ताला तोड़कर जेवरात व कीमती सामान ले उड़े चोर

सूने मकान का ताला तोड़कर जेवरात व कीमती सामान ले उड़े चोर
भोपाल, यश भारत। राजधानी के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। बदमाशों ने शिवाय सिटी फंदा में एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के समय गृहस्वामी शहर से बाहर गए हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिवाय सिटी, फंदा निवासी 46 वर्षीय संतोष नारोलिया पिता चंपालाल बीते रविवार को किसी व्यक्तिगत काम से भोपाल से बाहर गए हुए थे। मंगलवार को जब वे वापस लौटे तो घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण व अन्य कीमती सामान गायब थे।
पीड़ित की सूचना पर पहुंची खजूरी पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास की कॉलोनियों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों का सुराग लगाया जा सके।







