बाथरूम में नहाते वक्त मोबाइल से महिला का वीडियो बनाया -आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

बाथरूम में नहाते वक्त मोबाइल से महिला का वीडियो बनाया
-आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
भोपाल, यशभारत।
कोहेफिजा इलाके में रहने वाली एक महिला का अश£ील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पीडि़ता कल सुबह बाथरूम में नहा रही थी, तभी एक युवक ने बाथरूम के बेंटीलेशन से महिला का वीडियो बना लिया। इसी दौरान महिला की नजर आरोपी पर पड़ गई। इसके बाद पीडि़ता ने अपने पति के साथ थाने पहुंच कर शिकायत की थी। जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी केजी शुक्ला ने बताया कि एयरपोर्ट रोड स्थित एक कॉलोनी में रहने वाली 26 वर्षीय महिला गृहणी है। वह अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहती है। इस मकान में अन्य किरायदार भी रहते हैं। महिला और उसके पड़ोसी किरायदार कॉमन बाथरूम का उपयोग करते हैं। कल सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे महिला बाथरूम में नहा रही थी। तभी पड़ोसी किरायदार रवि चंद्रवंशी बाथरूम के बेंटीलेशन से महिला का मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। इसी बीच महिला की नजर आरोपी के मोबाइल पर पड़ गई। महिला के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला। इसके बाद महिला ने पूरी घटना के बारे में अपने पति को बताया और थाने पहुंच कर शिकायत की थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी रवि चंद्रवंशी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक कपड़े की दुकान पर काम करता है और अपने दोस्त के साथ किराय से रहता है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया है।







