जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

22 करोड़ से सुधरी सड़क बारिश के 2 माह भी नहीं टिकी

जबलपुर-कटंगी-दमोह मार्ग के परखच्चे उड़े, जानलेवा गड्डों में तब्दील सड़क

जबलपुर यशभारत। जबलपुर से कटंगी, दमोह होते हुए भोपाल को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है।
सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े और गहरे गड्ढे बन जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश के बाद गड्डों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो गया है, जिससे हादसे का खतरा और बढ़ गया है। जानकारी के मुताबिक इस मार्ग की रिपेयरिंग के लिए 22 करोड़ रूपए निकले थे। इसके निर्माण कार्य में हुई भ्रष्टाचार की पोल इस बारिश में खोल दी।

मरम्मत पर खर्च, फिर भी नहीं मिली राहत

राहगीरों का आरोप है कि यदि पैचवर्क मानकों के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया गया होता तो इतनी जल्दी सड़क की परत नहीं उखड़ती। मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही होती है। ऐसे में कमजोर मरम्मत कार्य के कारण वाहन चालकों को बार-बार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Untitled 6 copy 6

बड़ी संख्या में गुजरते हैं वाहन

इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण वाहन चालकों को कई स्थानों पर अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है या गड्डों से बचने के लिए वाहन को दूसरी दिशा में मोड़ना पड़ता है। ऐसे में आमने-सामने से आने वाले वाहनों के बीच दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय राहगीरों का कहना है कि सड़क की मरम्मत को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग द्वारा समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। बारिश के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो गई है। कई स्थानों पर सड़क का डामर उखड़ चुका है और गड्ढे लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

पैच वर्क की गुणवत्ता पर उठे सवाल

उल्लेखनीय है कि कटंगी-दमोह मार्ग का स्थानीय नागरिकों ने सड़क के पैचवर्क की गुणवत्ता की जांच कराने और जिम्मेदार एजेंसी से जवाब-तलब करने की मांग की है। उनका कहना है कि महज खानापूर्ति के लिए किए जाने वाले पैचवर्क से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। सड़क की स्थिति को देखते हुए आवश्यक स्थानों पर गुणवत्तापूर्ण मरम्मत के साथ पूरे मार्ग का निरीक्षण कराया जाना जरूरी है। अब सवाल यह है कि कुछ ही दिनों में उखड़ गए पैचवर्क की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा और वाहन चालकों को गड्डों से कब राहत मिलेगी?

Untitled 5 copy 6

राहगीरों की मांग, जल्द हो सड़क की मरम्मत

लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि जबलपुर-कटंगी-दमोह-भोपल मार्ग का तत्काल निरीक्षण कर बड़े गड्डों को भरवाया जाए और सड़क की आवश्यक मरम्मत कराई जाए। राहगीरों का कहना है कि समय रहते सड़क की हालत नहीं सुधारी गई तो किसी बड़े हादसे के बाद ही जिम्मेदारों की नींद खुलेगी। कुछ दिनों में ही उखड़ा पैचवर्क कटंगी-दमोह-भोपाल मार्ग पर कुछ दिनों पहले किए गए पैचवर्क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने लगे हैं। सड़क के गड्डों को भरने के लिए किया गया मरम्मत कार्य ज्यादा दिन टिक नहीं पाया और कई स्थानों पर पैच उखड़ने लगे हैं। इससे राहगीरों में नाराजगी है और सड़क की मरम्मत में बरती गई लापरवाही को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क जगह-जगह गड्डों में तब्दील है। बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। गड्डों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के साथ हादसे का खतरा बना रहता है। कुछ दिनों पहले संबंधित मार्ग पर गड्डों को भरने के लिए पैचवर्क कराया गया था, लेकिन अब कई स्थानों पर यह पैचवर्क उखड़ने लगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button