भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का अनशन जारी, पुलिस ने नरेंद्र राजपूत को धरने से उठाया; अस्पताल में भर्ती

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का अनशन जारी, पुलिस ने नरेंद्र राजपूत को धरने से उठाया; अस्पताल में भर्ती

भोपाल, यशभारत। राजधानी भोपाल में शिक्षक भर्ती वर्ग 2 और वर्ग 3 के पदों में वृद्धि की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत को पुलिस ने धरना स्थल से उठा लिया है। आंदोलनकारियों के अनुसार, पुलिस उन्हें उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल ले गई है। इस घटनाक्रम के बाद प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा है और उन्होंने आंदोलन को खत्म करने के बजाय और अधिक तेज करने की चेतावनी दी है।

धरना स्थल पर मौजूद अभ्यर्थियों ने अन्य छात्रों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है। सोशल मीडिया और वीडियो संदेशों के माध्यम से अभ्यर्थियों से घरों से निकलकर आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया गया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, यह लड़ाई जारी रहेगी और जरूरत पड़ने पर उग्र कदम भी उठाए जाएंगे।

उधर, अभ्यर्थियों ने मीडिया से नरेंद्र राजपूत के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए रखने और जानकारी साझा करने की अपील की है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा नरेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर कोई स्पष्ट और आधिकारिक जानकारी नहीं दी जा रही है, जिससे उनके मन में अनहोनी की आशंका बनी हुई है।

नर्सिंग छात्र भी मोर्चे पर डटे

शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों के साथ-साथ भोपाल में नर्सिंग छात्र भी पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों की मुख्य मांगों में रुकी हुई परीक्षाएं कराना, समय पर परिणाम घोषित करना, डिग्री और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करना तथा बकाया छात्रवृत्ति जारी करना शामिल है। नर्सिंग छात्रों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, वे भी पीछे नहीं हटेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button