कटनीजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
राजश्री की पनी मैं रखा था नशीली इंजेक्शन पुलिस ने दबोचा

जबलपुर यश भारत। थाना प्रभारी घमापुर सतीश कुमार अंधवान ने बताया की गत दिवस विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति नीला जींस, लाल सफेद तथा काली बारीक चैक वाली शर्ट पहने है जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष है मरघटाई के पास राजश्री गुटके की पन्नी में नशीले इंजेक्शन बेचने के लिये खडा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहाँ मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति हाथ में राजश्री गुटका की 2 पन्नी लिये खड़ा दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अजय वंशकार उम्र 40 वर्ष निवासी पानी की टंकी भोलानगर हनुमानताल बताया, जिसके कब्जे में रखी दोनों पन्नियों को चैक करने प्रतिबंधित इंजेक्शन एविल फेनरामाईन मैलेट आईपी के 30 नग एवं ब्युप्रेनोर्फिन इंजेक्शन 25 नग तथा नगदी 1200 रूपये रखे मिले। जिन्हें जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 5/13 म.प्र.ड्रग कंट्रोल एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।





