JABALPUR NEWS- बाइक शोरूम में अजीबो-गरीब चोरी :टेस्ट ड्राइव के लिए लेकर गया युवक दोबारा नहीं लौटा

जबलपुर यश भारत। रानीताल स्थित सुजुकी शोरूम में चोरी का एक अजीबोगरीब मामला उस वक्त सामने आया जब वाहन खरीदने आए शातिर बदमाश ने मैनेजर को अपनी बातों में उलझा कर बाइक लेकर फरार हो गया। दरअसल मैनेजर 75000 की बाइक टेस्ट ड्राइव के लिए दी थी लेकिन उसे क्या पता था की ग्राहक बनकर आया आरोपी शातिर चोर है घंटों इंतजार करने के बाद जब आरोपी लौट कर नहीं आया तो मैनेजर ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की मुस्तैद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को सरगर्मी से तलाश करने में जुटी है।
जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि सुजुकी शोरूम मैनेजर इरफान खान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक युवक शोरूम में वाहन खरीदने आया था उसने बताया कि वह किस्त में वाहन खरीदेगा लेकिन वह टेस्ट ड्राइव करना चाहता है मैनेजर ने वाहन उसके हवाले कर दिया और भर लेकर फरार हो गया पुलिस मामले की जांच कर रही है।







