भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

भेल में कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन शुरू, इंसेंटिव और अनुकंपा नियुक्ति की मांग

भेल में कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन शुरू, इंसेंटिव और अनुकंपा नियुक्ति की मांग

भोपाल, यशभारत। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में कर्मचारियों के लंबित मुद्दों को लेकर एक बार फिर विरोध के स्वर मुखर हो गए हैं। हेवी इलेक्ट्रिकल वर्कस्पेस यूनियन – भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने गुरुवार से चरणबद्ध आंदोलन का आगाज कर दिया है।

आंदोलन के पहले चरण में कारखाने के सभी ब्लॉकों में कर्मचारी पूरे हफ्तेभर काली पट्टी बांधकर अपना काम करेंगे। संघ के प्रतिनिधियों ने विभिन्न ब्लॉकों में कर्मचारियों से संवाद कर अपनी मांगों के प्रति समर्थन जुटाया, जिसे व्यापक सहयोग मिल रहा है।

यूनियन की मुख्य मांगों में इंसेंटिव की राशि को ₹10 हजार से बढ़ाकर ₹13 हजार करना, स्कीम की तकनीकी त्रुटियों को दूर करना तथा इंसलरी राशि में बढ़ोतरी शामिल है। इसके अलावा, दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों की सामाजिक सुरक्षा के लिए अनुकंपा नियुक्ति प्रक्रिया तुरंत शुरू करने और एसआईपी बोनस को लेकर प्रबंधन स्तर पर बैठक आयोजित करने पर जोर दिया जा रहा है।

हेवु अध्यक्ष संजय चौधरी के नेतृत्व में चल रहे इस प्रदर्शन को लेकर यूनियन का रुख स्पष्ट है। संघ के नेताओं का कहना है कि यह आंदोलन राष्ट्रहित, उद्योगहित और श्रमिक हित को ध्यान में रखकर चलाया जा रहा है, ताकि कारखाने के उत्पादन को कोई नुकसान पहुंचे बिना प्रबंधन तक कर्मचारियों की बात पहुंच सके।

विभाग प्रमुख कमलेश नागपुरे ने कहा कि यदि प्रबंधन ने समय रहते मांगों पर विचार नहीं किया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button