कटनी

बरसी मेले में भजन कीर्तन की शानदार प्रस्तुति, झूमे श्रद्धालु, सतगुरु साई ईश्वर शाह के दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु

कटनी, यशभारत। उपनगरीय क्षेत्र माधव नगर में आयोजित दो दिवसीय बरसी मेले के पहले दिन आज शाम भजन कीर्तन की शानदार प्रस्तुति के बीच पूरा पंडाल हरे माधव के जयकारों से गूंज उठा। बाबा सतगुरु ईश्वर शाह के दर्शन प्राप्त करने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके इसके पहले आज सुबह भव्य शोभायात्रा के साथ दो दिवसीय बरसी मेले का शुभारंभ हुआ था।

कटनी आगमन पर स्वागत

माधवनगर में आयोजित हरे माधव बरसी मेले के अवसर पर सतगुरु साई ईश्वर शाह साहिब का कटनी आगमन हुआ। रेलवे स्टेशन पर दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात सतगुरु साई ईश्वर शाह रेलवे स्टेशन के समीप स्थित सुनील हसीजा के प्रतिष्ठान साई कृपा ट्रांसपोर्ट पहुंचे। यहां बैंड-बाजों के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल रहा। सतगुरु साई ईश्वर शाह ने उपस्थित शिष्यों एवं श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। उनके आगमन पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उल्लास के साथ स्वागत कर अपनी आस्था व्यक्त की।

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंदूलाल जादवानी, अवकाश जायसवाल, रौनक खंडेलवाल, मौसूफ़ अहमद बिट्टू, सुनील हसीजा, रूपेश खूबचंदानी, कालू तनवानी, प्रकाश हसीजा, दीपक गुमास्ता, संजय खूबचंदानी, जय पोपटानी, कृष हसीजा, कमल हसीजा, सोनू मोटवानी, सुरेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button